फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Trees and poles toppled by rain and wind; traffic disrupted.

Amethi News: बारिश व हवा से गिरे पड़े, बाधित रहा आवागमन

Sun, 27 Sep 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 27 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Trees and poles toppled by rain and wind; traffic disrupted.
मुंशीगंज के भुसियांवा में अमेठी-सुलतानपुर मार्ग पर गिरा पेड़।-संवाद
अमेठी सिटी। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा ने शनिवार को जिले में यातायात व्यवस्था प्रभावित कर दी। जगह-जगह पेड़ सड़कों पर गिर गए। इससे हाईवे समेत कई प्रमुख मार्गों पर दो से चार घंटे तक आवागमन बाधित रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से पेड़ काटकर हटवाए, तब यातायात बहाल हो सका। महोना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर पेड़ गिरने से एंबुलेंस और कर्मचारी भी फंस गए। कई स्थानों पर बिजली के तार और खंभे टूट गए।
विज्ञापन


बाजारशुकुल क्षेत्र में इन्हौंना-रुदौली मार्ग पर ऊंचगांव के पूरे अजीटन के पास नीम का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में बिजली के तार, केबल और तीन खंभे आ गए। करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। वन विभाग की टीम ने पेड़ हटाकर मार्ग चालू कराया।
विज्ञापन


मुंशीगंज में अमेठी-मुसाफिरखाना मार्ग पर सपहा गांव के पास पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। वन विभाग और ग्रामीणों ने पेड़ काटकर हटाया। करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हुआ। सरूवावां में रमाशंकर के घर पर आम का पेड़ गिरने से मकान का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल के गेट पर पेड़ गिरा
बाजारशुकुल/संग्रामपुर। महोना पीएचसी के मुख्य गेट के सामने शीशम का पेड़ गिर गया। इससे एंबुलेंस और कर्मचारी परिसर में फंस गए। मरीजों का आवागमन भी बाधित हुआ। वन विभाग की टीम ने पेड़ हटाने की कार्रवाई शुरू की।संग्रामपुर में अमेठी मार्ग पर ब्लॉक मुख्यालय और टिकरिया गांव के पास पेड़ गिरने से घंटों आवागमन प्रभावित रहा। संग्रामपुर-चंद्रिकन मार्ग पर पतऊ का पुरवा और केवलापुर के पास भी पेड़ गिरा। वन कर्मियों ने पेड़ काटकर हटाए, जिसके बाद यातायात बहाल हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed