फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Travel difficult on Holi, all seats in trains full

Amethi News: होली पर सफर मुश्किल, ट्रेनों में सभी सीटें फुल

Mon, 03 Mar 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 03 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Travel difficult on Holi, all seats in trains full
अमेठी सिटी। होली पर यात्रा कष्टदायक हो सकती है। रूट की सभी ट्रेनों में अभी से ही आरक्षित सीटें फुल हो गई हैं। त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों को अब तत्काल टिकट का ही सहारा है। आरक्षण फुल होने के कारण ज्यादातर लोग वेटिंग का ही टिकट लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




रंगों का त्योहार होली 14 मार्च को है। ऐसे में घर आकर परिजनों के साथ त्योहार मनाने का सपना पाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ सकता है। त्योहार पर ट्रेन से घर जाने के लिए लोग टिकट के लिए बुकिंग काउंटर पहुंच रहे हैं, जहां सभी ट्रेनों की आरक्षित सीटें फुल होने की जानकारी मिल रही है।
विज्ञापन



पिछले एक माह से दिल्ली से आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस और मुंबई से आने वाली उद्योगनगरी व साकेत एक्सप्रेस के साथ ही अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल में सीटें फुल चल रही हैं। ऐसे में कुछ लोग सफर के लिए वेटिंग टिकट बनवा रहे हैं तो कुछ साथियों की मदद से सफर करने की तैयारी में हैं। जिन लोगों को रिजर्वेशन नहीं मिल सका है, वे तत्काल टिकट के चक्कर में हैं। परेशानी सिर्फ आने की ही नहीं है, बल्कि होली के बाद लौटने के लिए भी मुसीबत झेलनी पड़ेगी। यह संकट 15 अप्रैल तक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





15 अप्रैल के बाद ट्रेनों में मिलेगी सीट
दिल्ली, मुंबई और पंजाब जाने वाले यात्रियों को 15 अप्रैल के बाद ही कुछ दिनों के लिए ट्रेनों में सीट मिल सकती है। साकेत, उद्योगनगरी, पंजाब मेल, काशी विश्वनाथ और पद्मावत एक्सप्रेस में 20 दिनों तक लोगों को दिक्कत नहीं होगी, हालांकि पहली मई के बाद फिर सफर मुश्किल हो जाएगा।





नियमित हो रही बुकिंग
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि सहालग के बीच होली होने से ट्रेनों में भीड़ बढ़ी है। आरक्षित टिकट की बुकिंग लोग पहले से करवा लेते हैं। ऐसे में इन दिनों वेटिंग का टिकट नहीं मिल पा रहा है। तत्काल कोटे से टिकट की प्रतिदिन बुकिंग हो रही है। स्पेशल ट्रेन संचालन से जुड़ा अभी कोई आदेश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed