फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Trap of encroachment on the roads, responsible are not taking care

Amethi News: सड़कों पर अतिक्रमण का जाल, नहीं सुध ले रहे जिम्मेदार

Sat, 22 Apr 2023 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Trap of encroachment on the roads, responsible are not taking care
गौरीगंज (अमेठी)। जिला मुख्यालय की नगर पालिका दूसरी बार निकाय चुनाव में हिस्सा लेने जा रही है। आठ साल पुरानी इस नगर पालिका में तीन वर्ष तक प्रशासक व पांच वर्ष तक अध्यक्ष की भूमिका में रहने वाले शहर को अतिक्रमण मुक्त नहीं बना सके। सड़कों पर जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर पालिका, गौरीगंज के बीच से होकर बांटा-टांडा राजमार्ग निकला है। इससे वाहनों का आवागमन लगातार होता रहता है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से दुकानों पर सामान की खरीदारी करने पहुंचने वाले लोग सड़क पर वाहनों को खड़ा कर देते है। धीरे-धीरे सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों की कतार लग जाती है।
विज्ञापन


यह नजारा जिला मुख्यालय पर फलमंडी, मुसाफिरखाना तिराहा, हनुमान तिराहा, जीजीआईसी मोड़, सैंठा चौराहा व डाकघर आदि स्थानों पर देखने को अक्सर मिलता है। आधी सड़क तक वाहन खड़े होने से शहर में अक्सर जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौक बाजार में सड़क के दोनों ओर दुकानें लगी रहती हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मतदाताओं को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने का वादा करने वाले लोग पांच साल में अतिक्रमण मुक्त शहर नहीं बना सके। इस बार निकाय चुनाव में मतदाता पार्किंग व अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने का मुद्दा उठा रहे हैं। मतदाताओं का मानना है कि मुख्यालय की प्रमुख दुकानें या तो टांडा-बांदा हाइवे पर या फिर चौक में हैं। ऐसे में पैदल खरीददारी करने जाने वाले लोगों को घंटों लग जाते हैं।



चुनाव के बाद पार्किंग व्यवस्था पर होगी कार्रवाई
नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया गतिमान है। अध्यक्ष व सभासद का निर्वाचन होने के बाद बोर्ड की बैठक में पार्किंग व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी।
अवनीश कुमार शुक्ल, ईओ-गौरीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed