{"_id":"5e5802488ebc3ef40b594d22","slug":"traffic-amethi-news-lko5109584190","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में लगे भीषण जाम से परेशान रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में लगे भीषण जाम से परेशान रहे राहगीर
विज्ञापन
अमेठी : जाम में फंसे राहगीर।
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। शहर में बुधवार शाम से लेकर रात तक चले जाम के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर भीषण जाम की स्थिति रही। ज्यादातर समय बंद रही ककवा रेलवे क्रॉसिंग ने जाम में फंसे लोगों को रुला दिया।
शहर में दिनों दिन जाम की समस्या नासूर होती जा रही है। शहर में इन दिनों सभी सड़कों के किनारे हो रहे नाला निर्माण के लिए निकालकर रखी गई मिट्टी ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। बुधवार शाम से लेकर रात तक शहर की सभी सड़कों पर भीषण जाम की स्थिति रही। आलम यह रहा कि शाम पांच बजे से जाम में फंसे लोग रात 10 बजे के बाद बाहर निकल सके।
बुधवार को वैवाहिक आयोजनों में जा रहे बरातियों के अलावा दूल्हों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को भी शहर जाम से जूझता रहा। बृहस्पतिवार को ककवा रेलवे क्रॉसिंग ज्यादातर समय बंद रही।
विज्ञापन
इसके चलते पूरा दिन शहर में ठहराव सा रहा। इस दौरान साइकिल, बाइक सवार व पैदल राहगीर तो गलियों से निकल गए लेकिन चार पहिया वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। जाम इस कदर रहा कि स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस तमाशबीन नजर आई।