फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Traders were honored on Bhamashah Jayanti

Amethi News: भामाशाह जयंती पर व्यापारियों को किया सम्मानित

Sun, 29 Jun 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 29 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Traders were honored on Bhamashah Jayanti
अमेठी सिटी। दानवीर भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन शनिवार को गौरीगंज तहसील सभागार में किया गया। इस दौरान सर्वाधिक जीएसटी जमा करने वाली पांच फर्मों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



तहसील सभागार में कार्यक्रम की शुरुआत लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के साथ हुई। इसमें त्रिशुंडी की शीतल पेय कंपनी सहित चार अन्य फर्मों को सम्मान स्वरूप प्रमाणपत्र दिए गए। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रभारी समीर कुरैशी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी रहे।
विज्ञापन



राज्य कर विभाग के उपायुक्त अशोक गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के व्यवसायी दानवीर भामाशाह की तरह जीएसटी जमा कर सरकार का खजाना भर रहे हैं। ऐसे में उन्हें प्रोत्साहित करना आवश्यक है। अन्य लोगों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए। इस दौरान तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, डीएम संजय चौहान, उद्योग प्रबंधक दिनेश चौरसिया, राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, नीरज सिंह, व्यापारी हाजी नसीम, इस्तेखार अहमद, मो. इकराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed