{"_id":"6ab821248b18018e160c10b8","slug":"torrential-rain-accompanied-by-strong-winds-wreaked-havoc-amethi-news-c-96-1-ame1002-176651-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तेज हवा के साथ हुई आफत की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तेज हवा के साथ हुई आफत की बारिश
Sun, 27 Sep 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
कालिकन धाम परिसर में जलभराव के बीच गुजरता राहगीर। संवाद
अमेठी सिटी। लगातार बारिश और तेज हवा ने शनिवार को गांव से शहर तक जनजीवन प्रभावित कर दिया। तीन दिन में 43 मिमी बारिश होने से सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। कई ग्रामीण रास्तों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन सवारों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। नौकरी-पेशा लोगों को काम पर पहुंचने और जरूरी काम से निकले लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई।
सुबह से रुक-रुककर बारिश होने से कई रास्तों पर फिसलन बनी रही। गौरीगंज निवासी मोहम्मद वसीम ने बताया कि गलियों और रास्तों में जलभराव व कीचड़ होने से दोपहिया वाहन से निकलना मुश्किल हो गया है। कल्पना पांडेय ने बताया कि जरूरी काम होने पर ही घर से निकलना पड़ रहा है। फिसलन के कारण गिरने का डर बना रहता है।
रागिनी चौरसिया और कुमुद गुप्ता ने बताया कि बारिश से रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए हैं। लगातार बारिश से बाजारों में आवाजाही कम रही। छोटे दुकानदारों, ठेला-खोमचा कारोबारियों, फेरी लगाने वालों और हाट-बाजार में दुकान लगाने वालों का काम प्रभावित हुआ। दिहाड़ी मजदूरों को भी काम मिलने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
नहर कोठी चौराहे पर सब्जी विक्रेता बारिश के बीच ग्राहकों का इंतजार करते रहे। दुकानदार जग प्र
खेतों में गिरी धान की फसल
राजगढ़ निवासी किसान सज्जन मौर्य ने बताया कि तेज हवा और बारिश से खेत में खड़ी धान की फसल गिर गई है। फसल तैयार होने के समय बारिश होने से नुकसान की चिंता बढ़ गई है। गिरी फसल में पानी भरने पर दाने खराब होने की आशंका है। सब्जी की खेती करने वाले किसानों को भी नुकसान हुआ है। नरौली निवासी पशुपालक मोहम्मद जावेद ने बताया कि लगातार बारिश में पशुओं के लिए सूखी जगह और चारा सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। कच्चे रास्तों पर कीचड़ होने से पशुओं को बाहर ले जाने में भी परेशानी है।
बारिश के आंकड़े
तारीख बारिश (मिमी)
24 सितंबर - 1.9 मिमी
25 सितंबर - 14.3 मिमी
26 सितंबर - 26.8 मिमी
तीन दिन में - 43.0 मिमी
तीन साल में सितंबर में हुई बारिश
2023 में 317.30 मिमी
2024 में 185.26 मिमी
2025 में 127.40 मिमी
जर्जर मकान छोड़ सुरक्षित स्थान पर जाएं
जिला प्रशासन ने कच्चे और जर्जर मकानों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। तेज हवा और वज्रपात के दौरान पेड़ों और जर्जर भवनों से दूर रहने को कहा गया है। 112 के वाहनों से लाउडस्पीकर के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गांवों में निगरानी बढ़ाई गई है। सचेत एप से भी मौसम संबंधी संदेश भेजे जा रहे हैं। डीएम शशांक चौधरी ने खराब मौसम में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की अपील की है। एसपी सरवणन टी ने सतर्क रहने और आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने को कहा है।
अगले 24 घंटे भी सक्रिय रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा के अनुसार अगले 24 घंटे मौसम सक्रिय रह सकता है। बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है। लोगों को खुले स्थानों और जर्जर भवनों से दूर रहने की जरूरत है।