{"_id":"5f05f8278ebc3e6392419935","slug":"top-ten-criminals-amethi-news-lko5298183154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में टॉपटेन बदमाशों को खंगालने की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में टॉपटेन बदमाशों को खंगालने की कवायद शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कानपुर घटना के बाद जिले में भी टॉपटेन अपराधियों के साथ ही विभिन्न क्षेत्र में सक्रिय माफियाओं को खंगालने की कवायद शुरू हो गई है। एसपी के निर्देश पर थानावार टॉपटेन अपराधियों का सत्यापन कराया जा रहा है तो अन्य क्षेत्र में सक्रिय माफिया चिन्हित किए जा रहे हैं।
कानपुर की घटना के बाद शासन व उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिले में भी अपराधियों पर सिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दी गई है। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर थाना, सर्किल व जिला स्तर पर दर्ज टॉपटेन अपराधियों का सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। सत्यापन में लगे पुलिस कर्मी दर्ज अपराधियों की वर्तमान स्थिति की जांच कर पता कर रहे हैं कि वे जेल में हैं या फिर जमानत पर छूटे हुए हैं।
यह भी देखा जा रहा है कि ऐसे अपराधी जो जेल में हैं वे कहीं जेल में रहकर तो आपराधिक घटना को अंजाम नहीं दे रहे हैं। जमानत पर छूटे अपराधियों की वर्तमान गतिविधि की भी बारीकी से जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि सत्यापन इस बात का कराया जा रहा है कि जेल में रहकर अपराध कराने या फिर जमानत पर छूटे अपराधी स्वयं अपराध न कर दूसरों से तो नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि जिला, सर्किल व थाना स्तर पर दस-दस टॉपटेन अपराधियों की सूची मेनटेन की जाएगी। गंभीर अपराधों में वांछित चल रहे बदमाशों को हर हाल में गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। एसपी ने बताया कि इसके अलावा आपराधिक घटना, भूमि, शराब, अन्य मादक पदार्थों की बिक्री व निर्माण, ट्रांसपोर्ट, खनन, ठेकेदारी प्रथा में सक्रिय माफियाओं को भी चिन्हित किया जा रहा है।
भूमि व आपसी विवाद का पांच दिन में निस्तारण
एसपी ने कहा कि इसके अलावा भूमि विवाद, कोटेदारी व अन्य आपसी विवाद की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। कहा कि भूमि विवाद में राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीमें बनाकर हल्का दरोगा को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जा रहा है। पहले सुलह समझौता से हल कराने का प्रयास हो रहा है।
नहीं मानने पर विधिक कार्रवाई या फिर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कहा कि पांच दिन तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी जा रही है। निस्तारण व की गई कार्रवाई की रिपोर्ट की उनके स्वयं व सीओ स्तर पर रेंडम चेकिंग भी की जाएगी। रिपोर्ट झूठी निकलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।
संवेदनशील मामलों में मौके पर जाएंगे सीओ व एसओ
एसपी ने बताया कि संवेदनशील गांवों में स्वयं थानाध्यक्ष मौके पर जाएंगे। एसओ की रिपोर्ट पर गंभीर प्रकरणों में सीओ मौके पर जाकर निस्तारण/कार्रवाई करेंगे। सीओ व एसओ गांव में जाकर यह भी देखेंगे कि जिन मामलों सुलह कराया गया था दोनों पक्ष उसे मान रहे हैं या नहीं।
संगीन अपराधी पर होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई
एसपी ने बताया कि संगीन अपराधियों का पूरा इतिहास खंगाला जा रहा है। जिले के अलावा पड़ोसी जिलों से भी इनकी हिस्ट्री एकत्र की जा रही हैं। ऐसे लोगों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए अपराध से एकत्र राशि से बनाई गई उनकी प्रॉपर्टी को सीज करने का भी काम किया जाएगा।