{"_id":"6ac69e1e889849e78909a132","slug":"crackdown-on-adulterators-ahead-of-festivals-amethi-news-c-96-1-ame1002-177535-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा
Thu, 08 Oct 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। त्योहारों से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जिले में सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। हर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने क्षेत्र में कम से कम 20 प्रतिष्ठानों की जांच करेगा। एसडीएम के साथ समन्वय कर पांच-पांच संयुक्त छापे भी मारे जाएंगे। मिठाई, दूध, डेयरी उत्पाद समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। मिलावट मिलने पर संबंधित के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक में छापे मारने और नमूना संग्रहण की समीक्षा की गई। त्योहारों को देखते हुए मिठाई की दुकानों, डेयरी, होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, दूध संग्रहण केंद्र, मेडिकल स्टोर, मध्याह्न भोजन, सरकारी उचित दर दुकानों और पोषाहार केंद्रों की सघन जांच के निर्देश दिए गए।
विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता व स्वच्छता जांचने के लिए औचक निरीक्षण होंगे। खाद्य पदार्थों को अखबार या प्रिंटेड कागज में पैक करने पर रोक के लिए जागरूकता अभियान चलेगा। पहले चिह्नित मिलावटखोरों की सूची तैयार कर दोबारा जांच की जाएगी। लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
डीएम शशांक चौधरी ने कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष और पारदर्शी हो। किसी व्यापारी को अनावश्यक परेशान न किया जाए, लेकिन मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। बैठक में एडीएम ज्योति सिंह, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।