फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Top in Amethi division in redressal of public grievances

Amethi News: जनशिकायतों के निस्तारण में अमेठी मंडल में अव्वल

Thu, 08 Jun 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 08 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Top in Amethi division in redressal of public grievances
क्रासर
विज्ञापन

प्रदेश स्तर की रैंकिंग में जिले को मिला आठवां स्थान
3264 शिकायतों का मई माह में समयबद्ध हुआ निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। जनशिकायतों के निस्तारण में अमेठी ने बाजी मारी है। आईजीआरएस पोर्टल की रैंकिंग में जिले को अयोध्या मंडल में पहला व प्रदेश में आठवां स्थान मिला है। मई माह में 3264 शिकायतों के निस्तारण का दावा किया जा रहा है।

आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन ने निगरानी की व्यापक व्यवस्था की है। डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देशन में शिकायतों के निस्तारण से लेकर उनकी स्थिति तक की मानीटरिंग जिला स्तरीय अधिकारी करते हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित विश्वकर्मा ने बताया कि मई 3264 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका संबंधित अधिकारियों ने समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया। पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होते ही तत्काल संबंधित अधिकारियों को भेजकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के साथ ही शिकायतकर्ता को भी निस्तारण से संतुष्ट कर फीडबैक लिया जा रहा है। दावा किया कि जून माह में जिले को प्रदेश में भी प्रथम स्थान दिलाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed