{"_id":"64bad09329e22c8c96085be9","slug":"three-students-who-went-to-school-missing-police-engaged-in-investigation-amethi-news-c-96-1-ame1002-2217-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्कूल गए तीन छात्र लापता, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्कूल गए तीन छात्र लापता, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 22 Jul 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस (अमेठी)। स्कूल गए तीन छात्र बृहस्पतिवार को लापता हो गए। बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की तो पता नहीं चला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक तीनों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने स्कूल पहुंचकर जांच की है।
जायस कोतवाली के शेखाना मोहल्ला निवासी कमलेश साहू का पुत्र शक्ति (12), विनोद कुमार सोनकर का पुत्र अमित सोनकर (10) बृहस्पतिवार को प्राथमिक स्कूल, जायस में पढ़ने गया था। इसी मोहल्ले के विशंभर मौर्य का पुत्र विवेक मौर्य (9) कस्बे में संचालित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल में पढ़ने गया था। दोपहर बाद जब तीनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने खोज-बीन शुरू की।
एक ही मोहल्ले के तीन नाबालिग बच्चों के गायब होने की सूचना के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। देर शाम तक पता नहीं चला तो मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए जीआरपी, आरपीएफ व अन्य जिले की पुलिस को देते हुए खोजबीन में सहयोग करने की बात कही। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों का हाल बेहाल
- 24 घंटे बाद भी तीनों नाबालिगों का पता नहीं चलने से परिजनों को रो-रोकर हाल बेहाल है। सैदाना चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक महिला सिपाही सहित 4 सदस्यीय टीम लगाई गई है। लगातार अन्य जिलों के साथ रेलवे से संपर्क कर बच्चों की तलाश की जा रही है।
पहले भी लापता हो चुका शक्ति
बृहस्पतिवार को संदिग्ध दशा में लापता में शक्ति जून माह में भी गायब हुआ। तब वाराणसी जीआरपी ने बरामद कर उसे पुलिस की मदद से परिजनों को सौंपा गया था। ऐसे में लोग व पुलिस बच्चों के स्वयं गायब होने की बात कहते हुए अपहरण समेत अन्य कारणों को नकारने में जुटे हैं। बच्चों के मिलने के बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा।
लापता चार बच्चियों का अभी तक पता नहीं
अमेठी में कूड़ा बीनने गईं चार बच्चियां मंगलवार को लापता हो गई थी। इस मामले में परिजनों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। चार दिन बीतने के बाद भी अभी तक इनका पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि टीमें गठित करके तलाश कराई जा रही है।