{"_id":"5f171fdc8ebc3e9ff52cb702","slug":"three-corona-amethi-news-lko53182437","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से आए युवक समेत तीन मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश से आए युवक समेत तीन मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर ब्लॉक में सऊदी अरब से आए युवक समेत गौरीगंज कस्बे के दो प्रौढ़ सोमवार देर शाम प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराते बचाव कार्य शुरू करवा दिया। मंगलवार को डीएम के निर्देश पर कर्मी संबंधित गांवों को सैनिटाइज करने के साथ संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची तैयार करने में जुटे हैं।
जिला प्रशासन की तमाम कोशिश के बावजूद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। 17 व 18 जुलाई को एकत्र 304 कोरोना सैपल की सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में तीन को पॉजिटिव बताया गया है। पॉजिटिव मिले लोगों में जगदीशपुर ब्लॉक में सऊदी अरब से आया एक युवक व गौरीगंज के चौक कस्बे के दो स्थानीय प्रौढ़ शामिल हैं। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के तत्काल बाद पॉजिटिव मिले सभी मरीजों को शहर के असैदापुर स्थित लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही उनके गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
मजिस्ट्रेट की अगुवाई में टीम मंगलवार को कंटेनमेंट क्षेत्र की सीमा सील करने के बाद गांव-गलियों को सैनिटाइज करते हुए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सूची एकत्र करते हुए आवश्यक वस्तुओं की डोर स्टेप डिलीवरी करने में जुटी रही। डीएम ने बताया कि वर्तमान में जिले में 34 कोरोना एक्टिव के केस हैं। कंटेनमेंट जोन को संक्रमण मुक्त बनाने में लापरवाही बरतने पर टीम के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने लोगों से अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने के साथ मास्क का प्रयोग कर अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर कंट्रोल रूम में सूचना देने की अपील की है।