फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three approach roads will be repaired for Rs 26.30 lakh

Amethi News: 26.30 लाख से तीन संपर्क मार्गों की होगी मरम्मत

Sat, 25 Jan 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three approach roads will be repaired for Rs 26.30 lakh
अमेठी सिटी। विकास खंड क्षेत्र अमेठी में तीन जर्जर संपर्क मार्गों से आवागमन कर रहे करीब 30 हजार लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इलाके के लोग दो महीने बाद चमचमाती सड़क से आवागमन कर सकेंगे। तीनों मार्गों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन




ब्लॉक क्षेत्र में खेरौला हेलीपैड संपर्क मार्ग, पंवारे संपर्क मार्ग और केवलापुर संपर्क मार्ग की काफी दिनों से मरम्मत नहीं हुई है। इससे तीनों मार्ग जर्जर हो गए हैं। ग्रामीणों व राहगीरों की परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने तीनों मार्गों का सर्वे करवाते इनकी मरम्मत के लिए 26.30 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा।
विज्ञापन



शासन ने इसे मंजूर करते हुए धनराशि भी जारी कर दी है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि निविदा के माध्यम से जल्द ही ठेकेदार का चयन कर विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में मानक के अनुसार काम शुरू कराया जाएगा। दो महीने के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed