{"_id":"5ffc7d958ebc3e2e680931d5","slug":"three-animal-smuggler-arrested-amethi-news-lko559282143","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पकड़े गए तीन पशु तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए तीन पशु तस्कर
विज्ञापन
गौरीगंज/अमेठी। पशु तस्करी के धंधे में लिप्त तीन बदमाशों को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से एक बदमाश और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में स्वाट का एक सिपाही भी घायल हो गया। घायल बदमाश पर 25 हजार रुपये व दो अन्य बदमाशों में से एक पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
अमेठी थाने के बनकटवा मजरे ज्ञानचंद्रपुर में एक पखवारा पूर्व पुलिस ने कन्हैया यादव उर्फ गोकुल तथा सुनील यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि इसी दौरान उनके परिवारीजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल कर आरोपियों को भगा दिया था।
तब से पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी थी। स्वाट प्रभारी विनोद यादव व अमेठी कोतवाली के प्रभारी श्याम सुंदर की टीम ने रविवार रात करीब 12 बजे अमेठी-प्रतापगढ़ रोड पर संदिग्धों की चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बाइक पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करने के साथ जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने तीन बदमाशों को घेरकर पकड़ लिया। घायल बदमाश की पहचान कन्हैया यादव व दो अन्य की सुनील यादव तथा संग्रामपुर क्षेत्र के गांव पूरे दुरई मजरे टीकरमाफी निवासी संदीप पाल के रूप में हुई। बदमाशों के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम का एक सिपाही सोनू यादव भी घायल हो गया। घायल पुलिस कर्मी और बदमाश का अस्पताल में उपचार कराया गया। एसएचओ ने बताया कि कन्हैया यादव की गिरफ्तारी पर 25 हजार और सुनील यादव पर 12 हजार रुपये का इनामी था।