{"_id":"5eb19dcb8ebc3e9042044eb3","slug":"three-accused-involved-in-killing-of-elderly-man-arrested-amethi-news-lko5203566136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग की हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। मुशीगंज थाना क्षेत्र के गांव हरिहरपुर में दो मई को गांव के ही पांच लोगों ने मिलकर बुजुर्ग की हत्या कर दी थी। केस दर्ज करने के बाद स्वाट टीम समेत तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। पुलिस टीम ने सोमवार देर शाम नामजद तीन आरोपियों को थाना क्षेत्र के भुसियावां तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना स्थल के समीप से लोहे का राड व डंडा बरामद करते हुए मंगलवार को सभी का चालान न्यायालय भेज दिया।
हरिहरपुर निवासी अवधेश सिंह (60) दो मई की सुबह गांव के किनारे बने जालपा देवी मंदिर से गांव के लक्ष्मण यादव के साथ घर वापस आ रहे थे। पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसी दुर्योधन सिंह ने परिवार के अन्य पांच लोगों के साथ मिलकर अवधेश पर लोहे की राड व डंडे से हमलाकर उनकी हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र चंदन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दुर्योधन सिंह, राजेश सिंह, कृष्ण पाल सिंह, शशांक सिंह व अवधराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम समेत तीन टीमें गठित की थीं।
सोमवार देर शाम मुंशीगंज कोतवाल ने पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के भुसियावां के समीप से दुर्योधन, राजेश व कृष्ण पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक तालाब के पास से घटना में प्रयोग किया गया लोहे का राड तथा डंडा बरामद कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को सभी आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि घटना में नामजद दो आरोपी अभी भी फरार हैं। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।