{"_id":"66ba6160653a3f28c508d2f4","slug":"threat-to-kill-trade-board-president-along-with-his-sons-case-registered-amethi-news-c-96-1-ame1002-123716-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: व्यापार मंडल अध्यक्ष को पुत्रों सहित जान से मारने की धमकी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: व्यापार मंडल अध्यक्ष को पुत्रों सहित जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Tue, 13 Aug 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। व्यापार मंडल के अध्यक्ष को फोन पर पुत्रों सहित गोली मारने की धमकी मिली है। भयभीत पीड़ित व्यापारी ने चार लोगों के खिलाफ फोन पर गाली-गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के पूरब गांव निवासी गोपीचंद उद्योग व्यापार मंडल रानीगंज के अध्यक्ष हैं। साथ ही प्राॅपर्टी डीलिंग का कार्य भी करते हैं। गोपीचंद का आरोप है कि गत एक अगस्त को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने गालियां देते हुए उन्हें और उनके दोनों पुत्रों को गोली मारने की धमकी दी। बताया कि फोन करने वाले ने अपना नाम आलोक सिंह बताया। व्यापारी नेता के मुताबिक उन्हें अलग-अलग नंबरों से जान से मारने की धमकी मिल रही है।
लगातार मिल रही धमकी से व्यापार मंडल अध्यक्ष व उनके परिवार के लोग भयभीत हैं। उन्होंने दिछौली के सत्यम सिंह, पूरे बजरन गांव निवासी रवींद्र यादव, अलीनगर निवासी आलोक सिंह के खिलाफ फोन पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
एसओ तनुज पाल ने बताया कि प्रकरण में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।