फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Those who bowed their heads at Babar's tomb are rejecting the invitation to consecrate the life of Shri Ram: Smriti

बाबर की मजार पर माथा टेकने वाले ठुकरा रहे श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण : स्मृति

Sun, 14 Jan 2024 02:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 14 Jan 2024 02:19 PM IST
विज्ञापन
Those who bowed their heads at Babar's tomb are rejecting the invitation to consecrate the life of Shri Ram: Smriti
जगदीशपुर (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कांग्रेस नेताओं के आमंत्रण पत्र को ठुकराने के मामले में हमला बोला। कहा कि जिन लोगों ने बाबर की मजार पर माथा टेका, वो राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ठुकरा रहे हैं। जब तक रामलला टेंट में विद्यमान थे, तब तक कांग्रेस को कोई तकलीफ नहीं थी। आज भव्य मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा हो रही है, इसलिए कांग्रेस के नेताओं का कलेजा फटता है।
विज्ञापन


भेटुआ ब्लॉक के टिकरी में शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सब आशा भरी नजर से 22 जनवरी का इंतजार कर रहे हैं। कहा कि अक्षत वितरण में हिस्सेदारी करना सौभाग्य की बात है। जिन-जिन के भाग्य में है, वो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को हर घर में दीप जलाकर मनाएंगे। मंदिर में सेवा देंगे। कहा कि लोगों से अपील है कि 22 जनवरी को उत्सव जरूर मनाएं।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में साधुओं पर हुए हमले के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां-जहां इंडिया एलायंस की सरकार है अथवा जहां-जहां उन लोगों का आज भी दबदबा है, जो कांग्रेस के साथी है। वहां सनातन धर्म व सनातन धर्म को मानने वालों पर प्रताड़नाएं बढ़ रही हैं। धर्म के प्रति कांग्रेस नित गठबंधन अपमान की दृष्टि से जो बात करता है, वो कांग्रेस व गांधी परिवारों के संस्कार को दर्शाता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजनैतिक संकल्प है, जिन्होंने विरासत को बचाया और विकास का काम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed