{"_id":"603e6e188ebc3ee96959ade5","slug":"there-will-be-cross-checking-of-facilities-present-in-the-examination-centres-amethi-news-lko5675829154","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों में मौजूद सुविधाओं की होगी क्रॉस चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों में मौजूद सुविधाओं की होगी क्रॉस चेकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा तैयारी जिले में तेज हो गई है। परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची प्रकाशित करने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग केंद्रों पर मौजूद सुविधाओं की क्रॉस चेकिंग करेगा। डीआईओएस ने नोडल अफसर नामित कर 83 केेंद्रों पर आवंटित छात्र संख्या के अनुसार सुविधाओं का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है।
जिले में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा में शैक्षिक सत्र 2021 में हाईस्कूल के 26,589 तो इंटरमीडिएट के 20,452 परीक्षार्थी 83 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
परीक्षा केंद्र की फाइनल सूची प्रकाशित करने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग केंद्रों पर आवंटित छात्र संख्या के अनुसार केंद्र पर फर्नीचर, शिक्षण कक्ष, पेयजल, प्रसाधन, शिक्षण कक्षों मेें दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकॉर्डर समेत मूलभूत सुविधाओं की क्रॉस चेकिंग करेगा।
विज्ञापन
कवायद सफल हो सके इसके लिए डीआईओएस जयकरनलाल वर्मा ने नोडल अधिकारी के अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम गठित कर स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद परीक्षा केंद्रों पर संसाधनों की कमी होने पर उसकी समुचित व्यवस्था कराते हुए नकल विहीन परीक्षा कराएंगे।
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा में कोविड संक्रमण से बचाव नियमों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के तहत बच्चों की सिटिंग प्लॉट निर्धारित कर सचिव के निर्देशानुसार नकल विहीन आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सुचिता प्रभावित होने तथा परीक्षार्थियों को परेशानी होने पर केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।