फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Theft detected in audit, case registered

Amethi News: ऑडिट में पकड़ में आई चोरी तो दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 18 Mar 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 18 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Theft detected in audit, case registered
अमेठी सिटी। जल जीवन मिशन के लिए कार्य कर रही निजी कंपनी ने 87 लाख से ज्यादा की चोरी के नौ माह बाद थाने में केस दर्ज कराया है। देरी से प्राथमिकी के मामले में निजी कंपनी का कहना है कि चोरी का पता देर से चला, वहीं पहले नियुक्त अधिकारी बदलने के बाद इसमें एक्शन लिया गया।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन का कार्य जिले में जल निगम के नेतृत्व में कराया जा रहा है। जहां करीब 200 गांवों में कार्य पूरा हो गया है। वहीं, 487 परियोजनाओं पर अब भी कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता विक्रम प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में निर्माण कार्य तीन कंपनियों के माध्यम से कराया जा रहा है। वहीं एक कंपनी की ओर से 87 लाख रुपये कीमत की पानी की टोटियों के मुद्दे पर उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की है। कहा कि निजी कंपनी की ओर से उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई। वहीं इस मामले में जांच के मुद्दे पर कहा कि यह कंपनी का आंतरिक मामला है। इससे जल जीवन मिशन के कार्यों पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं निजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्णा शुक्ला ने कहा कि गायब सामान की जानकारी ऑडिट होने के बाद सामने आई। देरी से प्राथमिकी के मुद्दे पर कहा कि उनसे पहले अन्य अधिकारी कार्य संभाल रहे थे। सामान गायब होने से प्रोजेक्ट पर कोई असर नहीं पड़ा है। विधिक कार्रवाई के लिए इसमें प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed