फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The young man created a ruckus, the procession returned without marriage

Amethi News: युवक ने किया हंगामा, बिना निकाह के लौटी बरात

Fri, 14 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 14 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
The young man created a ruckus, the procession returned without marriage
बाजार शुकुल (अमेठी)। एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। एक युवक के हंगामे के कारण बिना निकाह के ही बरात लौट गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि गांव का ही एक युवक बेटी को परेशान करता था। वह जबरदस्ती उसकी बेटी से शादी करना चाहता था।
विज्ञापन


उसकी बेटी उसे पसंद नहीं करती है। 10 जुलाई को उसकी बेटी की बरात आई थी। इसमें युवक ने पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि बरात बिना निकाह के वापस चली गई। इसके बाद अगले दिन युवक ने पहुंचकर दोबारा हंंगामा किया। एसएचओ तरुण कुमार पटेल ने केस दर्ज करने की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed