फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The sun came out, but the melting continued

Amethi News: निकली धूप, मगर गलन बरकरार

Tue, 06 Jan 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The sun came out, but the melting continued
गौरीगंज तहसील रोड पर बच्चे को ठंड से बचाने की जद्दोजहद करती महिला। -संवाद
अमेठी सिटी। दो दिन गलन और घने कोहरे से परेशान लोगों को सोमवार सुबह धूप निकलने पर कुछ राहत मिली। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई। बाजारों में भी चहल-पहल दिखी। हालांकि, दिनभर पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण गलन बरकरार रही।
विज्ञापन




कोहरा न रहने से हाईवे पर सफर भी आसान रहा। बीते दो दिन दृश्यता कम होने से आवागमन में दिक्कत हुई थी, लेकिन अब हालात बेहतर हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह गलियों और चौराहों पर गतिविधियां तेज रहीं।
विज्ञापन



बाजारों के साथ गौरीगंज शहर में चल रहे शिल्प मेले में भी लोगों की आवाजाही बढ़ी। दोपहर तक धूप तेज बनी रहने से ठंड का असर कुछ कम पड़ा। दोपहर बाद मौसम ने फिर बदलाव दिखाया। सूर्य ढलते ही ठंड तेजी से बढ़ी। सर्द हवाएं तेज हुईं और शाम होते-होते बाजारों की रौनक कम होने लगी। लोग जल्दी घर लौटने लगे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। आने वाले दिनों में सुबह और शाम अधिक ठंड होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यूरिया का छिड़काव करने में जुटे किसान
आसमान साफ होते ही किसान खेती-किसानी में जुट गए। कोहरे से राहत मिलने पर सरसों और गेहूं की फसलों में सिंचाई, यूरिया व दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। धूप को फसलों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।



सतर्कता बरतने की सलाह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने मौसम में बदलाव के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी। बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम अतिरिक्त सावधानी रखने, गर्म कपड़े पहनने, गुनगुने पेय लेने और देर शाम खुले स्थानों पर नहीं जाने की सलाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed