{"_id":"683763b743fe08a2380feaec","slug":"the-story-of-the-marriage-of-shri-krishna-and-rukmini-was-narrated-to-the-devotees-amethi-news-c-96-1-ame1022-141399-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: भक्तों को सुनाया श्रीकृष्ण व रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: भक्तों को सुनाया श्रीकृष्ण व रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग
Thu, 29 May 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 29 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
सिंहपुर (अमेठी)। ब्लॉक सिंहपुर के महेशपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवाचक देवी राजनंदिनी ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
प्रवाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सभी राजाओं को हराकर विदर्भ की राजकुमारी रुक्मिणी को द्वारिका लाकर उनका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया। आयोजक की ओर से बच्चों ने आकर्षक वेश-भूषा में श्रीकृष्ण व रुक्मिणी विवाह की झांकी प्रस्तुत कर विवाह संस्कार की रस्मों का मंचन किया।
इसके अतिरिक्त प्रवाचक ने श्रीकृष्ण और जामवंत के बीच हुए युद्ध की कथा व जामवंती के विवाह का प्रसंग सुनाया। इस दौरान आयोजक स्वामीदत्त मिश्रा, फूलमती, गोपी बाजपेई, धीरेंद्र मिश्रा, शिवम अवस्थी, दीपू शुक्ला, सतीश मिश्रा, शिवम मिश्रा, राहुल पाठक, सुरेश सिंह, श्रीकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।