फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The store in-charge had got the theft done, four arrested

Amethi News: स्टोर प्रभारी ने ही करवाई थी चोरी, चार गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2024 04:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 17 Apr 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
The store in-charge had got the theft done, four arrested
अमेठी सिटी। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी टंकी निर्माण कराने वाली एक निजी कंपनी की टोटियां चोरी होने के मामले का मंगलवार को मुंशीगंज थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने कंपनी के स्टोर प्रभारी और एक कबाड़ी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गईं 290 टोंटियां, दो बाइकें भी बरामद की हैं। पुलिस का दावा है कि तीन अन्य को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


मुंशीगंज थाना पुलिस के मुताबिक सरांय बरबंड सिंह मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार तीन लोगाें को रोक कर पूछताछ की गई। इसके बाद उनके पास से दो बाइकें और चोरी की गईं 190 टोटियां बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमेठी के पूरे दीना गलकटा का पुरवा मजरे ताला निवासी महेंद्र कुमार यादव, अयोध्या के महराजगंज इलाके के कुमिहा निवासी अनूप सिंह व मुंशीगंज क्षेत्र के सेनीपुर मजरे सरायं बरबंड निवासी लक्ष्मीकांत यादव उर्फ शिवम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


इस तरह की थी वारदात
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी अनूप सिंह ने बताया कि वह कंपनी में स्टोर प्रभारी है। उसने दो गार्डों को भी मैनेजर से कहकर रखवाया था। कंपनी ने गार्डों को हटा दिया। जिसके बाद उन्हीं गार्ड साथियों महेंद्र व लक्ष्मीकांत व दो अन्य साथियों धर्मेंद्र व अमेठी के लोधनी पटटी निवासी सूरज शुक्ला उर्फ राज के साथ मिलकर टोटियां गायब कीं। वह लोग गौरीगंज के कौहार निवासी कबाड़ी पवन कुमार अग्रहरि व रायबरेली के कबाड़ी गोपी को टोंटियां बेंच देते थे। बेचने के बाद जो पैसा मिलता था, उसको आपस में बांट लेते थे। उन्हीं पैसों से मोटरसाइकिलें भी खरीदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह आए गिरफ्त में
पुलिस को आरोपियों ने बताया कि वह लोग बरामद 190 टोंटियों को कबाड़ी के यहां बेचने जा रहे थे। तभी पकड़े गए। पुलिस ने कबाड़ी पवन को भी पकड़ा है। उसके यहां से पुलिस ने 100 टोंटियां बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि अभी सूरज, धर्मेंद्र व गोपी नहीं पकड़े गए हैं। तीन आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed