फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The project to quench the thirst of six villages is incomplete

Amethi News: छह गांवों की प्यास बुझाने की परियोजना अधूरी

Fri, 21 Mar 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The project to quench the thirst of six villages is incomplete
अमेठी सिटी। विकास खंड अमेठी के सोमपुर मनकंठ में छह गांवों के लिए विकसित की जा रही पाइप लाइन पेयजल परियोजना का काम पूरा नहीं हो पाया है। करीब 8.50 करोड़ की लागत से मनकंठ सहित दरखा, सुंदरपुर, लोहरता, अहिरावल व ताला गांव की करीब 25 हजार की आबादी को नल से पेयजल उपलब्ध कराने की यह योजना मार्च में पूरी होनी है, लेकिन अभी 20 फीसदी काम बाकी है।
विज्ञापन



पाइप लाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन सभी घरों में टोटियां नहीं लग पाई हैं। वहीं, टंकी का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। गर्मी शुरू होते ही साफ पानी की मांग बढ़ गई है। ऐसे में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति शुरू न हो पाने से ग्रामीण परेशान हैं। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए ग्रामीण पेय जल परियोजनाओं की स्थापना कराई जा रही है। इसी क्रम में सोमपुर मनकंठ में छह गांवों के लिए 450 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन





करीब 26,867 मीटर पाइप लाइन बिछाने का कार्य हो गया है। परियोजना का काम सुस्त होने के कारण अभी 54 किलोवाट के सोलर पैनल का सिर्फ ढांचा ही तैयार हो पाया है। टोटी लगाने का काम अधूरा है। बड़ी संख्या में घरों में अभी टोटियां नहीं लगी हैं। इससे नलकूप निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद भी हेड से सीधे जलापूर्ति शुरू नहीं हो पा रही है। ग्रामीण मोहित मिश्र, जंग बहादुर, मनोज पांडेय, शैलेंद्र शुक्ल आदि का कहना है कि कार्यदाई संस्था कार्य के प्रति उदासीन बनी हुई है। इससे हर घर जल योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जल्द कार्य पूरा कराकर जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





लापरवाही पर जारी होगा नोटिस
जल निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण अनिल कुमार राव का कहना है कि जल्द ही निरीक्षण कर अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed