{"_id":"622cce8b5bf58b21e82e1875","slug":"the-population-of-the-area-will-get-ayush-medical-services-amethi-news-lko6214962140","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र की आबादी को मिलेंगी आयुष चिकित्सा सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र की आबादी को मिलेंगी आयुष चिकित्सा सेवाएं
विज्ञापन
17 : जायस : आयुष अस्पताल निर्माण के लिए चिन्हित भूमि पर कार्य शुरू करने में जुटे श्रमिक। -संवाद
- फोटो : AMETHI
जायस (अमेठी)। सूफी संत मलिक मोहम्मद जायसी की जन्मभूमि जायस नगर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा एक महिला चिकित्सालय बना है। इन अस्पतालों में चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों की कमी के चलते लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में आयुष चिकित्सालय बनने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महज एक डॉक्टर की नियुक्ति की गई है। चिकित्सक सिर्फ ओपीडी ही कर पाते हैं। आए दिन इनकी ड्यूटी बाहर लगती रहती है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। जायस नगर पालिका परिषद जिले की सबसे बड़ी पालिका है। आसपास की आबादी मिला कर एक लाख के करीब है।
दशकों से चल रही आयुर्वेद चिकित्सा की मांग का रास्ता अब साफ हो गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बहादुरपुर विकास खंड की बहादुरपुर ग्राम पंचायत के पूरे गंगाराम के समीप बहादुरपुर-नसीराबाद बाईपास मार्ग पर 23 लाख की लागत से आयुष चिकित्सा निर्मित होने जा रहा है। निर्माण इकाई यूपीसीएल प्रोजेक्ट कार्पोरेशन ने निर्माण कार्य प्रारंभ भी कर दिया है।
विज्ञापन
आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र के बन जाने से जायस नगर समेत आसपास की दर्जनों ग्राम पंचायतों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो जाएगी। प्रस्तावित आयुष चिकित्सा केंद्र में एक योगा हाल, डिस्पेंसरी, एक वार्ड समेत प्रसाधन कक्ष का भी निर्माण किया जाएगा। इस केंद्र पर आयुर्वेदिक डॉक्टर की नियुक्ति होगी।
बोले नागरिक एवं व्यवसायी
आयुष चिकित्सा केंद्र बनने पर क्षेत्र के व्यवसायी शिवम साहू खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब हम लोगों को इस केंद्र पर औषधि के साथ-साथ योगा करने में भी सहायता मिलेगी। कहा कि अब इलाज के लिए भटकना नहीं पडे़गा। जितेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि पहले हम लोगों को आयुर्वेदिक औषधियों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था लेकिन अब केंद्र बनने से सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।
आलोक पासवान के अनुसार काफी समय से उन लोगों का प्रयास चल रहा था कि यहां पर एक आयुर्वेदिक चिकित्सालय बन जाए। भूमि नहीं मिलने पर इसे बनने में अड़चनें आ रही थी जिसे ग्राम प्रधान ने जमीन देकर निर्माण का रास्ता साफ कर दिया। सिटी पब्लिक इंटर कॉलेज बहादुरपुर के प्रबंधक अखिलेश पांडेय ने कहा कि इस केंद्र के बनने से योग एवं आयुर्वेदिक औषधि का महत्व समझ में आ जाएगा। योगा करके लोग एक लंबी आयु तक जीवन जी सकेंगे।