Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The police caught him, made him sit in the police station and then released Chandan.

Amethi News: पुलिस ने पकड़ा...थाने में बिठाया और फिर चंदन को छोड़ दिया

Sat, 05 Oct 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 05 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
The police caught him, made him sit in the police station and then released Chandan.
अमेठी सिटी। शिक्षक व परिवार की हत्या में पिता ने रायबरेली के तेलियाकोट निवासी चंदन वर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। परिवार का आरोप है कि चंदन ने ही शिक्षक के परिवार को मारा है। छेड़खानी को लेकर शिक्षक की पत्नी ने चंदन के खिलाफ 18 अगस्त को रायबरेली कोतवाली में केस दर्ज कराया था। सुनील के परिजनों ने बताया कि चंदन ने पूनम का जीना हराम कर दिया था।
विज्ञापन


इसे लेकर गदागंज व भदोखर थाने में शिकायत भी की गई थी। लेकिन वहां चंदन माफी मांग बच गया था। इसके बाद जब फिर उसने परेशान किया तब पूनम ने केस दर्ज कराया । पुलिस ने चंदन को हिरासत में लिया था। आरोप है कि कुछ घंटे रखने के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि यदि चंदन को पुलिस ने तभी जेल भेज दिया होता तो शायद यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार चंदन करीब एक साल से पूनम के पीछे पड़ा था। शिक्षक सुनील रायबरेली में किराए पर पत्नी के साथ रहते थे तो उसी मकान में चंदन भी रहता था। वहीं चंदन और पूनम की पहचान हुई। तब से चंदन अक्सर पूनम को परेशान करता था। सुनील को इसका पता चला तो उसने विरोध शुरू किया। लेकिन चंदन पर कोई असर नहीं हुआ। वह पूनम के आसपास रहने की कोशिश करता रहा। वह पूनम की ससुराल व मायके भी पहुंच जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनील के पिता राम गोपाल व ससुर अजय कुमार ने बताया कि जब चंदन सफल नहीं हुआ तो उसने पूनम को बदनाम करना शुरू किया। चंदन ने पूनम और खुद की फोटो भी वायरल की। ससुराल व मायके में जाकर लोगों को फोटो भी दिखाई। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता। आरोप है कि चंदन ने सुनील कुमार को भी कई बार घेरा और मारने की कोशिश की। यहां तक कि वह सुनील के स्कूल में भी पहुंच गया था। सुनील ने इसकी शिकायत विभाग में भी की थी और पुलिस से भी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।



...पुलिस ने खुद लिखी तहरीर और करा लिए दस्तखत
हत्याकांड के बाद वायरल एक वीडियो में शिक्षक के पिता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि थाने में साहब लोग बैठे थे। हमको नहीं पता कि कागज पर क्या लिखा था। हम पढ़े-लिखे नहीं हैं। तहरीर थाने में लिखी गई थी। हमसे दस्तखत करा लिए गए। तहरीर पढ़कर नहीं सुनाई गई। ऐसे ही साइन करा लिए गए थे। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।



छोटी बेटी लाडो का पहले हुआ पोस्टमार्टम
चारों शवों का पोस्टमार्टम डॉ. विवेक चौधरी व डॉ. अभय गोयल के पैनल ने किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पोस्टमार्टम की शुरुआत सबसे छोटी बेटी लाडो से हुई। इसके बाद बड़ी बेटी सृष्टि का शव विच्छेदन हुआ। इन दोनों के बाद शिक्षक व पत्नी की बारी आई। चारों शव एक साथ एंबुलेंस में रखे गए। बाहर बैठे मासूमों के बाबा व नाना शव देख रोने लगे। शवों को रायबरेली तक पहुंचाने के लिए सीओ सिटी अखिलेश वर्मा, एसएचओ जगदीशपुर धीरेंद्र यादव व फुरसतगंज इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article