फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The payment was made to the firm's account through the PFMS portal.

Amethi News: डाेंगल लगा पीएफएमएस पोर्टल से फर्म के खाते में हुआ था भुगतान

Mon, 13 Jan 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 13 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The payment was made to the firm's account through the PFMS portal.
बाजारशुकुल (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों की विकास निधि निजी फर्म के खाते में डोंगल लगा पीएफएमएस पोर्टल से ही अंतरित की गई है। तकनीकी टीम की जांच में मामले का खुलासा हुआ है। जांच में ग्राम प्रधान व सचिव स्तर से लापरवाही बरतने की भी पुष्टि हुई है। उम्मीद है कि टीम सोमवार को अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके बाद दोनों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन



विकास खंड बाजारशुकुल की ग्राम पंचायत तेंदुआ, संसारपुर व खेममऊ को आवंटित 17,91, 950 रुपये की निधि क्षेत्र में ही संचालित एक निजी फर्म के बैंक खाते पहुंच गई थी। अंतरित धनराशि में से 5.30 लाख रुपये की दो पेमेंट निरस्त होने के बाद जांच के दौरान वापस लौट आए। मामले की जांच के लिए गठित तकनीकी समिति की जांच पूरी हो गई। जांच में नियमानुसार पीएफएमएस पोर्टल से डोंगल लगा धनराशि अंतरित होने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन



जांच के दौरान मामले में ग्राम प्रधान व सचिव स्तर से बड़ी लापरवाही बरतने की भी पुष्टि हुई है। टीम जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपने की तैयारी में है। टीम ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इन्कार कर दिया। हालांकि सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो सोमवार को टीम अपनी रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपेगी। रिपोर्ट के बाद ग्राम प्रधान व सचिव पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने बताया कि मामले की जांच टीम की ओर से पूरी की जा रही है। जांच रिपोर्ट सोमवार को डीपीआरओ को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट सार्वजनिक करने से इन्कार कर दिया।





फर्म संचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
तीन ग्राम पंचायतों की विकास निधि कस्बे में ही संचालित बाबा इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अमरेश गिरि के खाते में अंतरित हुई है। मामले में सचिव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस फर्म संचालक की तलाश कर रही है, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। उधर, फर्म संचालक के पिता ने भी पुलिस को तहरीर देकर पुत्र अमरेश गिरि के लापता होने व अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि फर्म संचालक मोबाइल बंद कर गायब है। उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed