फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The officers did not arrive, the farmers blocked the road

Amethi News: नहीं पहुंचे अफसर, किसानों ने जाम की सड़क

Wed, 11 Mar 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 11 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The officers did not arrive, the farmers blocked the road
अमेठी सिटी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने मंगलवार को सिंहपुर के राजाफत्तेपुर में पंचायत हुई। अफसरों के नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने तिलोई-इन्हौना मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए खंड विकास अधिकारी मुकेश यादव को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। आश्वासन के बाद किसानों ने सड़क से जाम हटाया।
विज्ञापन


संगठन जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल की अगुवाई में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जोरावरगंज बहुआ में नाला इन्हौना पर नए पुल के निर्माण की मांग उठाई। बिजली विजिलेंस टीम की ओर से घरेलू उपभोक्ताओं के उत्पीड़न को रोकने की बात कही। न्यायालय उप जिलाधिकारी तिलोई के हदबरारी आदेशों का पालन न होने और कानूनगो-लेखपालों की मनमानी रोकने पर अंकुश लगाने को कहा।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत में थाना इन्हौना में प्रस्तावित राजा फत्तेपुर पुलिस चौकी का शीघ्र निर्माण और निराश्रित गोवंशों से फसल बचाने के लिए राजा फत्तेपुर में गौशाला बनाने की भी मांग की गई। इस दौरान प्रदीप पाठक, जकरिया अहमद, सफीक, श्रीराम, फिरोज अहमद और मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed