{"_id":"69fb98c229f7d086df03a90c","slug":"the-jurisdiction-of-the-police-station-and-outpost-in-charges-changed-amethi-news-c-96-1-ame1002-165099-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: थाना और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: थाना और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले
Thu, 07 May 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 07 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने मंगलवार रात कई थाना और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। बड़े स्तर पर हुए फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा।
अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह को गौरीगंज कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पीपरपुर थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय को अमेठी कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। गौरीगंज कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार मिश्र को पीपरपुर थाने भेजा गया है। एएचटीयू प्रभारी रामराज कुशवाहा को रामगंज थाने की कमान दी गई है। महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह और भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर उन्हें रिलीव कर दिया गया।
रामगंज थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। महिला थाने की नई प्रभारी दीपशिखा सिंह बनाई गई हैं, जबकि भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने की जिम्मेदारी अजयेंद्र पटेल को सौंपी गई है। इसके साथ ही कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। सौम्य कुमार जायसवाल को टीकरमाफी चौकी, धीरेंद्र कुमार तिवारी को सत्थिन चौकी और रामजी सिंह को त्रिसुंडी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। सुधीर कुमार को मुसाफिरखाना से इन्हौना भेजा गया है। श्रीकृष्ण पाल को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि वीरेंद्र कुमार को मुसाफिरखाना चौकी में तैनाती दी गई है।