Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The journey between Surat and Mumbai will be easy, special train will reach tomorrow

Amethi News: सूरत व मुंबई का सफर होगा आसान, कल पहुंचेगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 06 Jul 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 06 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The journey between Surat and Mumbai will be easy, special train will reach tomorrow
गौरीगंज (अमेठी)। सूरत व मुंबई की यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन शुक्रवार को अमेठी पहुंचेगी। यही ट्रेन दोबारा रवाना होगी।
विज्ञापन

सूरत व मुंबई में नौकरी व व्यवसाय करने वालों को अक्सर यहां आने-जाने में असुविधा होती है। मुंबई के लिए उद्योग नगरी (प्रतापगढ़ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल) है। इस ट्रेन से लोग मुंबई की यात्रा तो किसी तरह कर लेते थे लेकिन सूरत के लिए सीधे जिले से गुजरने वाले ट्रैक पर एक भी ट्रेन नहीं थी। ऐसे में सूरत के साथ मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों को लखनऊ या प्रयागराज जंक्शन से ट्रेन पकड़ने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानी को रेलवे ने विशेष ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है। ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को वाराणसी से अपराह्न 2:30 बजे रवाना होकर भदोही, जंघई, प्रतापगढ़ होते हुए शुक्रवार की शाम 5:48 बजे अमेठी पहुंचेगी। यहां पर दो मिनट का ठहराव होने के बाद रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, भोगांव, मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला, आगरा, अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, बड़ोदरा, सूरत, वापी, बोरीवली होते हुए रविवार भोर 4:35 बजे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वापसी में बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रात 10:50 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 5:46 बजे अमेठी में ठहराव के साथ 10:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। मुंबई-वाराणसी स्पेशल ट्रेन संचालित होने के बाद यात्रियों को सूरत व मुंबई जाने के लिए लखनऊ या प्रयागराज रेलवे स्टेशन की परिक्रमा करने से निजात मिलेगी।

मिलेगी यात्रियों को सुविधा
ट्रेन का ठहराव अमेठी स्टेशन के साथ ट्रैक के विभिन्न स्टेशनों पर होगा। ऐसे में जिले के साथ ट्रैक के यात्रियों को सूरत व मुंबई के लिए सीधे ट्रेन की सुविधा मिलने से यात्रा में सहूलियत मिलेगी। यात्री ट्रेन में आरक्षित टिकट की बुकिंग कर अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं।
दीपक कुमार-मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed