{"_id":"68a62c91cd9ce1885007cdc2","slug":"the-issue-of-fake-pesticides-and-corruption-in-gram-panchayats-was-raised-amethi-news-c-96-1-ame1008-146871-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नकली कीटनाशक व ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नकली कीटनाशक व ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का उठाया मुद्दा
Thu, 21 Aug 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील सभागार में आयोजित किसान दिवस में मौजूद किसान।
अमेठी सिटी। जिलास्तरीय अफसर किसानों की अनदेखी करते हैं। ग्राम पंचायत व विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है, बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। बाजार में नकली कीटनाशक दवाएं बिक रही हैं। बुधवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने जनसरोकारों से संबंधित कुछ ऐसे ही मुद्दे उठाए। उच्चाधिकारियों के मौजूद नहीं रहने पर किसानों ने आक्रोश जताया।
गौरीगंज तहसील सभागार में किसान नेता रीता सिंह ने कहा कि बिजली का कोई रोस्टर नहीं है। लगातार हो रही कटौती से आम लोग परेशान हैं। किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। जिले में दो सालों से ढैंचा का बीज और जिप्सम नहीं आ रहा है। जरूरतमंदों का नाम राशनकार्ड से काट दिया जा रहा है।
किसान राकेश सिंह ने बताया कि नहरों में सिल्ट की सफाई नहीं हो रही है, किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए 100 से 200 रुपये घंटे देना पड़ रहा है। दुर्गाप्रसाद मिश्र ने कहा कि बैंकों से किसानों को ऋण लेने के लिए चक्कर काटना पड़ता है। केसीसी ऋण लेने के बाद कई गुना ब्याज देने पड़ता है। नए बीज उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। पशुपालन विभाग में न तो दवाएं है और न ही कर्मी।
विज्ञापन
किसान बजरंग सिंह ने कहा कि बाजारों में कीट व खरपतवार नाशक दवाएं नकली बेची जा रही हैं। दुकानदार मनमाना दाम वसूल रहे हैं। किसान अजय सिंह ने कहा कि छोटे दुकानदारों के यहां छापा मारकर खानापूरी की जाती है। रणविजय सिंह ने कहा कि जलभराव होने से किसानों की हजारों बीघे फसल खराब हो गई है। बैंक की ओर से फसल बीमा का पैसा नहीं कटने से उन्हें लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ओम प्रकाश द्विवेदी ने समितियों पर यूरिया की उपलब्धता, ब्लॉक स्तर पर स्थित कृषि रक्षा इकाइयों में दवाएं आदि की व्यवस्था कराए जाने की मांग रखी। इस दौरान सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, जिला उपकृषि निदेशक सतेंद्र तिवारी, जिलाकृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव, तहसीलदार सूरज प्रताप सहित अन्य विभागों के अधिकारी व किसान मौजूद रहे।