फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The immortal story liberates one from the cycle of life and death.

Amethi News: जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति दिलाती है अमर कथा

Sat, 03 Jan 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 03 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The immortal story liberates one from the cycle of life and death.
मुंशीगंज। भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को अमर कथा अमरनाथ गुफा में सुनाई थी, जिसमें सृष्टि के रहस्य और अमरत्व का ज्ञान था। कथा सुनते-सुनते पार्वतीजी को नींद आ गई, लेकिन वहां मौजूद कबूतरों के जोड़े ने कथा सुन ली और अमर हो गए, जिससे वे आज भी अमरनाथ में अमर पक्षी के रूप में देखे जाते हैं। वे सुख-सौभाग्य के प्रतीक हैं। यह कथा भागवत कथा के समान ही मानी जाती है, जो जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति दिलाती है।
विज्ञापन






ये बातें भेंटुआ के सरुवावां अंगून का पुरवा गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवाचक वृंदावन धाम से पधारी चारू कृष्णा प्रिया ने कहीं। कहा कि कथा समाप्त होने पर महादेव की दृष्टि कबूतरों पर पड़ी तो वे क्रोधित हो गए। कबूतरों ने भगवान शिव से कहा कि प्रभु हमें मार देंगे तो अमर होने की यह कथा झूठी हो जाएगी।
विज्ञापन



इस पर शिवजी ने कबूतरों को जीवित छोड़ दिया और उन्हें आशीर्वाद दिया कि तुम सदैव इस स्थान पर शिव-पार्वती के प्रतीक चिह्न के रूप में निवास करोगे। इस दौरान हौसिला प्रसाद यादव, राजकरन यादव, रंग बहादुर यादव, शीतला प्रसाद गुप्ता, कैलाश दूबे, दया शंकर, जगन्नाथ मिश्र, मनोज सिंह, रवि प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र, रंजीत यादव, संदीप यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed