फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The humidity is so high that it is difficult to sit in the houses

Amethi News: उमस इतनी कि घरों में बैठना मुश्किल

Mon, 18 Aug 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 18 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The humidity is so high that it is difficult to sit in the houses
अमेठी सिटी। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से लोगों को उसम भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में कड़ी धूप से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों को घरों में भी राहत नहीं मिल पा रही है। बढ़ती उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हैं। वहीं, मौसम विभाग ने बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन



भाद्र मास में अच्छी बारिश होने का अनुमान रहता है। माह शुरू होते ही मौसम के तेवर बदल गए हैं। बारिश होने के बजाय जून जैसी तेज धूप व उमस हो रही है। बाहर निकलने वाले लोग पसीने से तरबतर दिख रहे हैं। रविवार सुबह से ही तीखी धूप खिल गई। दोपहर में तेज धूप ने बेहाल कर दिया। आलम यह रहा कि दिनभर गर्मी से लोग जूझते रहे। सड़क पर निकलते ही लोग तेज धूप से झुलस रहे थे।
विज्ञापन



वहीं, घर के अंदर गर्मी और उमस से हर कोई परेशान था। पंखा, कूलर बेअसर साबित हो रहे थे। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बाहर निकले लोग अपने को तेज धूप से बचाने के लिए गमछा व छतरी के सहारे आवागमन करते दिखे। लोग केवल जरूरी कामों के लिए ही बाहर निकले। दुकानदारों के मुताबिक गर्मी की वजह से खरीदारी पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि हल्के बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।





बारिश न होने से किसान चिंतित
कई दिनों से बारिश नहीं होने से निचले क्षेत्र को छोड़ अन्य स्थानों पर धान के खेतों का पानी सूख गया है। किसान निजी नलकूपों से धान की सिंचाई कर रहे हैं। वहीं, खेतों में पर्याप्त नमी देख यूरिया का भी छिड़काव कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अगर बारिश नहीं हुई तो धान की फसलों की वृद्धि और उपज प्रभावित होगी। बारिश न होने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed