{"_id":"681bb02faddd9a694d04d57d","slug":"the-girl-arrived-before-the-baraat-left-and-created-a-ruckus-amethi-news-c-96-1-ame1002-139933-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बरात निकलने से पहले पहुंची युवती, किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बरात निकलने से पहले पहुंची युवती, किया हंगामा
Thu, 08 May 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 08 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती मंडप में पहुंचकर खुद को दूल्हे की पत्नी बताने लगी और जमकर हंगामा किया। युवती का आरोप था कि युवक ने उससे शादी की है और अब गुपचुप दूसरी शादी करने जा रहा है। मामला बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
युवती ने बताया कि उसका युवक से कई वर्षों से प्रेम संबंध थे और पिता के विरोध के चलते शादी नहीं हो पा रही थी। पिता की मृत्यु के बाद 25 मार्च को दुर्गन भवानी मंदिर में दोनों ने विवाह किया था। युवती का आरोप है कि अब युवक बिना बताए दूसरी शादी करने जा रहा है। बरात निकलने से पहले ही वह मंडप में पहुंच गई और युवक व उसके परिजनों पर नाराजगी जताई।
इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि युवती ने वर्ष 2024 में युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें युवक जेल भी गया था और वर्तमान में जमानत पर बाहर है। हालांकि युवती से युवक की शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर शांत कराया और इसके बाद बरात गंतव्य के लिए रवाना हो गई। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।