{"_id":"6ab81f48042e6f2b8008353c","slug":"the-girdhar-shah-connecting-road-will-definitely-be-built-amethi-news-c-96-1-ame1002-176621-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पक्का बनेगा गिरधर शाह संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पक्का बनेगा गिरधर शाह संपर्क मार्ग
Sun, 27 Sep 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
. डामरीकरण के लिए प्रस्तावित गिरधर शाह संपर्क मार्ग। संवाद
अमेठी सिटी। लंबे समय से खराब पड़े भेंटुआ ब्लॉक के शिवगढ़ जलालपुर के मजरे गिरधर शाह संपर्क मार्ग का अब कायाकल्प होगा। एक करोड़ 26 लाख रुपये की लागत से 1.4 किलोमीटर मार्ग का डामरीकरण कराया जाएगा। सड़क बनने से गोंसाई का पुरवा, शिवगढ़ जलालपुर और ग्वाल चौराहा के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
ग्रामीणों को बैंक, अस्पताल, तहसील, बाजार और जिला मुख्यालय तक पहुंचने में सहूलियत होगी। यह मार्ग ग्वाल चौराहे से पूरे गिरधर शाह होते हुए अमेठी-सुल्तानपुर मार्ग में मिलता है। लंबे समय से सड़क खराब होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। बरसात के दिनों में रास्ते पर कीचड़ और गड्ढों के कारण स्थिति और खराब हो जाती है। दोपहिया वाहन सवारों और पैदल राहगीरों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।
मरीजों को अस्पताल ले जाने और स्कूली बच्चों को आने-जाने में भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्रामीण धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क बनने से स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को विशेष लाभ मिलेगा। किसानों को उपज बाजार तक ले जाने में आसानी होगी। ऊदल, शिवराम गुप्ता, रामलाल और हरिद्वार ने बताया कि लंबे समय से खराब मार्ग के निर्माण से गांवों का संपर्क बेहतर होगा। ग्रामीणों ने निर्माण की पहल पर खुशी जताई। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 1.4 किमी सड़क के डामरीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है।