फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The gate broke due to collision with trolley, trains ran on caution for 7 hours

Amethi News: ट्रॉली की टक्कर से टूटा फाटक, सात घंटे कॉशन पर निकलीं ट्रेनें

Thu, 05 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 05 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
The gate broke due to collision with trolley, trains ran on caution for 7 hours
जगदीशपुर के पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग का टूटा फाटक व गुजरते वाहन। -संवाद
जगदीशपुर (अमेठी)। निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रॉली चालक की लापरवाही से रेलवे का गेट टूट गया। सात घंटे तक कॉशन पर ट्रेनें निकाली गईं। आरपीएफ ने ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। उधर, बुधवार तड़के मरम्मत के दौरान बाइक सवार दो युवक रेलवे फाटक से टकराकर घायल हो गए। हालांकि, इससे ट्रेनों के संचालन पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन


मंगलवार रात 10:52 बजे नई दिल्ली से राजगीर (पटना) जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के आने के संकेत पर फाटक बंद हो रहा था तभी अयोध्या से रायबरेली की ओर जा रहा ट्रॉली चालक सायरन को अनसुना कर गेट तोड़ते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


गेटमैन लालजीत ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचना दी और दोनों ओर स्लाइडिंग बूम लगाकर यातायात रोक दिया जिसके बाद ट्रेनों को निकाला गया। घटना के बाद टूटा फाटक सड़क से हटाकर करीब एक घंटे में यातायात बहाल किया गया लेकिन इस दौरान हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेटमैन के अनुसार ट्रॉली चालक ने सायरन और गिरते गेट की पूरी तरह अनदेखी की। दृश्यता कम होने के कारण ट्रॉली का नंबर भी नहीं देखा जा सका। स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना ने बताया कि ट्रेन रात 22:55 बजे पहुंची और 22:59 बजे रवाना हुई। क्रॉसिंग क्षतिग्रस्त होने से ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।


सात घंटे में दो बार टूटा गेट
गेट की मरम्मत कर रहे एसएनटी कर्मियों के अनुसार बुधवार तड़के एक बाइक पर सवार दो युवक बंद होते गेट से टकरा गए। इससे गेट हल्का टेढ़ा हो गया और दोनों युवकों को मामूली चोट आई। मौके पर मौजूद कर्मियों ने उन्हें आरपीएफ निहालगढ़ को सौंप दिया।


गेट से केबिन की दूरी और रोशनी की कमी बनी चुनौती
बीते दो महीनों में यह चौथी घटना है जब फाटक टूटा है। मार्च में हुई मालगाड़ी-डंपर की टक्कर के बाद भी सीसीटीवी कैमरा या प्रकाश की व्यवस्था नहीं की गई है। गेट और केबिन के बीच दूरी अधिक होने और रात में दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालक अक्सर भागने में सफल हो जाते हैं।



ट्रॉली चालक पर केस दर्ज
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि अज्ञात ट्रॉली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed