फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The family agreed on the assurance of action

Amethi News: कार्रवाई के आश्वासन पर माने परिजन

Tue, 17 Feb 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 17 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The family agreed on the assurance of action
तिलोई। लीही गांव निवासी पशुपालक शिव प्रसाद (55) की हत्या के बाद आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों ने रविवार शाम अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। थानाध्यक्ष के कार्रवाई के आश्वासन पर सोमवार सुबह दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन




पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव पहुंचते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक चिता नहीं जलेगी। सूचना पर पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। देर रात भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र भीम ने भी पहुंचकर समर्थन जताया।
विज्ञापन



लंबी बातचीत के बाद परिवार ने मंगलवार सुबह अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात है। सोमवार को बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने भी परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द खुलासा होगा। शनिवार रात हुई वारदात में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटे जगदीश ने बताया कि 15 वर्ष पहले दादी ने कुछ जमीन मोहन प्रजापति को बेची थी। आंशिक हिस्से पर ग्राम प्रधान के पिता मोतीलाल दावा जता रहे थे। 20 दिन पूर्व उनके पिता को चारदीवारी को लेकर कहासुनी और धमकी दी गई थी। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।


डायरी और पर्स की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस : परिजनों का कहना है कि घटनास्थल से मिली डायरी और पर्स मृतक का नहीं है। जगदीश ने कहा कि पर्स और डायरी रखकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई है। हालांकि पुलिस डायरी व पर्स के आधार पर संभावित संदिग्धों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed