फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The faces of Shikshamitras blossomed with the gift of increased honorarium.

Amethi News: बढ़े मानदेय की सौगात से खिले शिक्षामित्रों के चेहरे

Wed, 06 May 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 06 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The faces of Shikshamitras blossomed with the gift of increased honorarium.
डीपीआरसी गौरीगंज में आयोजित सम्मान समारोह उत्सव में शिक्षामित्र को सम्मानित करते अति​थि। स्रोत:
अमेठी सिटी। मानदेय बढ़ोतरी की खुशखबरी ने जिले के 1,570 विद्यालयों में तैनात 1,525 शिक्षा मित्रों और 268 अनुदेशकों के चेहरे खिला दिए। मंगलवार को जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित समारोह में मौजूद शिक्षा मित्रों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी सभी ने देखा।
विज्ञापन



कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संग्रामपुर और कंपोजिट विद्यालय पचेहरी की छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। अतिथियों ने मौजूद शिक्षा मित्रों को सम्मानित करने के साथ ही प्रतीक स्वरूप 18 हजार रुपये के बढ़े मानदेय के डमी चेक भी वितरित किए। इस मौके पर जिलाधिकारी संजय चौहान ने शिक्षा मित्रों की निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने सरकार की नीतियों को जनहितकारी बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और विधायक राकेश प्रताप सिंह ने शिक्षामित्रों के योगदान को शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ बताया। बीएसए संजय तिवारी ने कहा कि मानदेय वृद्धि से शिक्षा मित्रों का मनोबल बढ़ेगा और इसका सकारात्मक असर शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने नामांकन बढ़ाने और बच्चों को निपुण बनाने में उनकी अहम भूमिका को रेखांकित किया। शिक्षा मित्र संगठन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि इस निर्णय से सभी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। डॉ. अर्चना शुक्ला ने इसे आत्मसम्मान बढ़ाने वाला कदम बताया। कार्यक्रम में सीडीओ, एसपी, डीआईओएस समेत बड़ी संख्या में अधिकारी और शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed