फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The city became filled with Ram, a procession was taken out with musical instruments.

Amethi News: राममय हुआ शहर, गाजे-बाजे संग निकाली शोभायात्रा

Mon, 22 Jan 2024 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
The city became filled with Ram, a procession was taken out with musical instruments.
शोभायात्रा में शामिल लोग
अमेठी। एक नारा एक ही नाम जय श्रीराम-जय श्रीराम के साथ अमेठी शहर रविवार को राममय दिखाई पड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री की अगुवाई में राम दरबार रथ के साथ भगवा झंडा लहराते हुए शहर में शोभा यात्रा निकाली। इसमें शामिल लोग डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

शहर के ददन-सदन कार्यालय से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह विभाग प्रचारक ओम प्रकाश की अगुवाई में रविवार को घोड़े, डीजे व गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकली। सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री ने राम रथ पर आसीन प्रभु श्री राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतारी। इसके बाद शोभा यात्रा ददन-सदन से तहसील, गांधी चौक, सगरा तिराहा से मां देवी पाटन धाम होते हुए शहर भ्रमण कर ददन-सदन कार्यालय पर समाप्त हुई।
विज्ञापन



महराजा गुरुदत्त सिंह ने मुक्त कराई थी राम जन्म भूमि
- पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शोभायात्रा निकली है। कहा कि हमारे पूर्वज महाराजा गुरुदत्त सिंह ने वर्ष 1742 में अमेठी के हजारों सैनिकों के साथ सआदत अली खान से युद्ध लड़कर उन्हें पराजित कर श्रीराम जन्मभूमि को आजाद कराया था। कहा कि हम भगवान राम और कुश के वंशज कछवाहा राजपूत हैं। हमारी भावना प्रभु श्री राम से जुड़ी हुई है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे खास बात यही है कि वह जो सोचते हैं, उसे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुष्प वर्षा कर जगह-जगह उतारी आरती
अमेठी। शहर में निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल राम दरबार रथ का स्वागत शहर वासियों ने पुष्प वर्षा कर किया। इस दौरान महिलाओं ने आरती की थाल से रथ पर विराजमान प्रभु राम सीता लक्ष्मण और हनुमान की आरती उतार कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed