फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The body of a daily wage laborer found lying in the bushes

Amethi News: झाड़ियों में पड़ा मिला दिहाड़ी मजदूर का शव

Sat, 06 Sep 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The body of a daily wage laborer found lying in the bushes
भादर (अमेठी)। रामगंज-सोनारी मार्ग पर रामगंज रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर दूर झाड़ियों में शुक्रवार सुबह पनवरिया मजरे अग्रेसर निवासी दिहाड़ी श्रमिक राम बहाल कोरी (45) का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उनके भाई और परिवार के लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन



मृतक के भाई रामसजीवन ने बताया कि राम बहाल बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से रामगंज गए थे। वहां से कंक्रीट मिश्रण मशीन के साथ सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात के जोगीबीर गांव पहुंचे थे। रात में जब वह घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू की गई। शुक्रवार सुबह स्टेशन के पास झाड़ियों में उनके भाई का खून से लथपथ शव मिला। राम बहाल के शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। शव के पास एक शाल व टिफिन मिला है, जो उनके भाई का नहीं है। राम बहाल की साइकिल घटनास्थल पर मिली है।
विज्ञापन



सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने घटना की तहकीकात की। फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलित कराए। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। प्रथमदृष्टया श्रमिक की हादसे में मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




g अधूरा रह गया बेटी की शादी का सपना : राम बहाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत से पिता रामसुख, पत्नी शिवकुमारी और तीन बच्चों मुकेश, खुशबू व शशी का रो-रोकर बुरा हाल है। राम बहाल बेटी के लिए लड़का तलाश रहे थे। उनका बेटी की शादी करने का सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed