{"_id":"69baf1fd1d23e9aa560604d4","slug":"the-battle-for-e-kyc-before-the-cylinder-morale-is-waning-amethi-news-c-96-1-ame1022-161254-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सिलिंडर से पहले ई केवाईसी की जंग, पस्त हो रहा हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सिलिंडर से पहले ई केवाईसी की जंग, पस्त हो रहा हौसला
विज्ञापन
ईकेवाईसी कराने के लिए जमीन पर बैठे बुजुर्ग श्यामलाल।
- फोटो : ईकेवाईसी कराने के लिए जमीन पर बैठे बुजुर्ग श्यामलाल।
अमेठी सिटी। घरेलू गैस सिलिंडर के लिए मारामारी के बीच उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ई-केवाईसी, बुकिंग और डीएसी होने के बाद सिलिंडर लेने के लिए रात से लाइन में लगना पड़ रहा है। एजेंसियों पर लोड आने के बाद घंटों धूप में खड़े रहने के बाद सिलिंडर मिल पा रहा है।
गौरीगंज में शिवांश गैस एजेंसी पर बुधवार को सैंठा के श्यामलाल (82) लाइन में खड़े मिले। बताया कि घर में एक हफ्ते पहले एलपीजी गैस खत्म हो गई थी। एजेंसी आने पर बताया गया कि पहले ई-केवाईसी करानी होगी। पासबुक लेकर वह बीते सात दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन काम नहीं हुआ। बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे उनका नंबर आया तो एजेंसीकर्मी ने लंच के बाद काम करने को कहा। धूप की वजह से परेशान बुजुर्ग की आंखें भर आईं।
रुंधे गले से उन्होंने ई-केवाईसी करने की मिन्नत की तो एजेंसी में मौजूद दूसरे उपभोक्ता भी उनकी मदद के लिए दबाव बनाया तो बुजुर्ग की ईकेवाईसी हुई। उनका संघर्ष यहीं खत्म नहीं होगा। अब उन्हें नए सिरे से सिलिंडर बुक करने के लिए मशक्कत करनी होगी। शाहगढ़ के रामअचल अग्रहरि, लोहंगपुर के रामप्रताप गुप्ता और शाहगढ़ बाजार के वीरेंद्र प्रताप सिंह भी दो दिन से बुकिंग के बाद परची की लाइन में हैं। बुधवार शाम तक इन्हें परची नहीं मिल पाई तो मायूस होकर लौट गए। इसी तरह यशोदानगर के राजेश यादव, सोमपुर के अजय कुमार, महराजपुर के आदर्श, संग्रामपुर के मिश्रौली निवासी राकेश तिवारी ने बताया कि किसी तरह उन्होंने सिलिंडर की बुकिंग की। डीएसी कोड आने के बाद एजेंसियों पर गए और परची कटवाई। उसके बाद जब एजेंसियों पर लोड आया, तब उन्हें सिलिंडर मिला। सिलिंडर मिलने में तीन से चार दिन लग गए।
विज्ञापन
पांच मार्च को बुकिंग, नहीं मिला डीएसी कोड
संग्रामपुर। शिवा शिखर इंडेन गैस एजेंसी पर बुधवार को गैस सिलिंडर लेने और ई-केवाईसी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी दिखी। टीकरमाफी की शिव कुमारी ने बताया कि पांच मार्च को बुकिंग की थी, लेकिन डीएसी कोड नहीं आया। एजेंसी आने के बाद भी गैस सिलिंडर नहीं मिला। कई दिनों से चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर हैं। (संवाद)
बुकिंग के तीन दिन बाद मिला सिलिंडर
सिंहपुर। धरमुपुर निवासी ऋषि कांत शुक्ल ने बताया कि उन्होंने रविवार को एलपीजी गैस के लिए बुकिंग की। इसके बाद से उन्हें तीन दिन गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़े, तब जाकर बुधवार को परची कटी और सिलिंडर मिला। रामपुर पंवारा निवासी शिवम ने बताया कि बुकिंग के 24 घंटे बाद सिलिंडर मिला है। पहले बिना बुक किए भी एजेंसी से सिलिंडर मिल जाते थे। जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत ने बताया कि ई-केवाईसी कराना हर उपभोक्ता के लिए जरूरी है। एजेंसियों पर जाकर ये प्रक्रिया जरूर पूरी करें। एजेंसी कर्मी बुजुर्गों का काम प्राथमिकता पर करें। बताया कि खपत से ज्यादा मांग के चलते समस्या आ रही है। जल्द ही ये दिक्कत दूर कर ली जाएगी।