फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   The achievements of the government were counted in the great public relations campaign

Amethi News: महा जनसंपर्क अभियान में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Sun, 18 Jun 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 18 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
The achievements of the government were counted in the great public relations campaign
अमेठी। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र की अगुवाई में शनिवार को महा जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया गया। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।
विज्ञापन


भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के सफलतम नौ वर्ष पूर्ण होने पर महा-जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र के अगुवाई में राजेश मसाला प्रतिष्ठान पर संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित हुआ।
विज्ञापन

सम्मेलन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी को सांसद स्मृति ईरानी पर लिखी पुस्तक व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि को प्रतिमा भेंट की। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो श्रवण जायसवाल, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आशा बाजपेई, जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल, जिला महामंत्री युवा मोर्चा जीत बहादुर सिंह, अभ्युदय सिंह, जिला उपाध्यक्ष शुभम तिवारी, शैलेंद्र सिंह, सौरभ पांडेय के साथ ही युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नौ साल की उपलब्धियों को बताते हुए कस्बे से बाइक रैली के साथ नुक्कड़ सभाएं की। सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए श्रवण जायसवाल व भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में 12 करोड़ लोगों को नल से जल पहुंचाया गया।

उज्ज्वला योजना के तहत 9.60 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए। 80 करोड़ लोगों को राशन पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही 11.90 करोड़ घरों में शौचालय बनाया गया। 50 करोड़ लोगों का आयुष्मान योजना कार्ड। 11 करोड़ किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष दिया जा रहा है समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed