फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Tempo driver's son becomes assistant officer

Amethi News: टेंपो चालक का बेटा बना सहायक अधिकारी

Sun, 16 Mar 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver's son becomes assistant officer
इन्हौना (अमेठी)। क्षेत्र के युवाओं व युवतियों ने सरकारी नौकरी में कामयाबी का परचम लहराया है। 13 मार्च को आए परीक्षा परिणाम में उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ ही गृह मंत्रालय में नियुक्ति मिलने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन


सेमरौता कस्बे के टेंपो चालक कंचन मिश्रा के बेटे शिवेंद्र मिश्रा को केंद्र सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में सहायक अधिकारी के रूप में तैनाती मिली है। कंचन मिश्रा ने बेटे की सफलता पर खुशी जाहिर की है। सेमरौता निवासी किसान राजकुमार तिवारी के बेटे अनुभव का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन हुआ है। पूरे पलवार मजरे सेमरौता निवासी व्यवसायी संतोष सिंह के दो बेटों आलोक सिंह व मोहित सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन



एक निजी काॅलेज के प्रबंधक राम प्रकाश पांडेय ने बताया कि उनके विद्यालय के छात्र रक्तावर चौरसिया, अतुल कुमार मिश्र, वीरबहादुर सिंह, सौम्या मिश्रा, सचिन निर्मल व प्रियांशु ने उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। जेहटा उसरहा निवासी उपेंद्र कुमार शुक्ला पुत्र अरुण शुक्ला, पल्लवी बाजपेई पुत्री संजीव बाजपेई का उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्राम प्रधान देवी शरण बाजपेई, राजेश पाण्डेय, आशीष मिश्रा, शैलेन्द्र, अवधेश शरण मिश्र, अवनीन्द्र सिंह, सुशील पाण्डेय ने सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed