{"_id":"676b3debb4bbc20a8c06bb46","slug":"tehsildar-started-investigation-recorded-statements-of-villagers-amethi-news-c-96-1-ame1002-131895-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तहसीलदार ने शुरू की जांच, दर्ज किए ग्रामीणों के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तहसीलदार ने शुरू की जांच, दर्ज किए ग्रामीणों के बयान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के औरंगाबाद में स्थित पंच शिखर शिव मंदिर में पूजा-पाठ नहीं करने देने के आरोपों की शिकायत के बाद मंगलवार को तहसीलदार ने मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने ग्रामीणों के बयान दर्ज करने के साथ ही मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने जल्द ही उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपने की बात कही।
मुसाफिरखाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी अतुल सिंह व राहुल कौशल संग कुछ अन्य ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम प्रीति तिवारी को ज्ञापन दिया था। आरोप लगाया था कि गांव के 120 वर्ष पुराने पंच शिखर शिव मंदिर में एक समुदाय के लोगों ने करीब 20 वर्ष से पूजा-पाठ करने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
तहसीलदार राहुल सिंह ने ग्रामीणों के बयान दर्ज करने के साथ ही मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। जांच में तहसीलदार को मंदिर में पूजा करने वालों के कई वर्ष पहले गांव से पलायन करने की बात सामने आई है। गांव से पलायन करते समय लोगों ने मंदिर की मूर्ति की अन्यत्र स्थापना कर दी थी। मौके पर मंदिर में न कोई शिवलिंग है और न कोई मूर्ति। तहसीलदार ने बताया कि किसी भी पक्ष ने मंदिर पर दावा नहीं किया है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन