{"_id":"6a97288b1ffd65098702ab94","slug":"irregularities-in-income-certificate-report-lekhpal-suspended-amethi-news-c-96-1-ame1002-174755-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आय प्रमाणपत्र रिपोर्ट में की गड़बड़ी, लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आय प्रमाणपत्र रिपोर्ट में की गड़बड़ी, लेखपाल निलंबित
Wed, 02 Sep 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। आय प्रमाणपत्र जारी करने में लापरवाही पर गौरीगंज तहसील के हरदो क्षेत्र के लेखपाल अरुण कुमार त्रिपाठी को निलंबित कर दिया गया। गौरीगंज एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने नायब तहसीलदार गौरीगंज को जांच अधिकारी बनाया है।
एसडीएम के आदेश के अनुसार सुरेश कुमार के नाम वर्ष 2023 में 46 हजार रुपये वार्षिक आय का प्रमाणपत्र जारी हुआ था। वर्ष 2026 में उनकी आय 1.20 लाख रुपये दर्शाकर प्रमाणपत्र जारी किया गया। आरोप है कि लेखपाल ने आवेदन की विधिवत जांच किए बिना आख्या भेजी, जिसके आधार पर त्रुटिपूर्ण प्रमाणपत्र जारी हुआ।
लेखपाल पर शासन और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने और पदेन दायित्वों का निर्वहन नहीं करने का भी आरोप है। निलंबन अवधि में उन्हें तहसीलदार गौरीगंज के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।