फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teenager gang-raped by sniffing intoxicants

Amethi News: नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 12 May 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 12 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Teenager gang-raped by sniffing intoxicants
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक किशोरी के गांव का तो दूसरा अज्ञात है। किशोरी के पिता की तहरीर के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता के अनुसार, बुधवार की रात करीब 12 बजे गांव के ही रहने वाले वारिस ने उसकी 14 वर्षीय पुत्री को फोन कर किसी काम से बाहर बुलाया। घर से बाहर निकलते युवक ने उसे बाइक पर बैठने को कहा। किशोरी ने बाइक पर मना किया तो युवक के साथ मौजूद दूसरे युवक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश कर दिया और उसे बाइक पर लादकर सूनसान स्थान पर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म के बाद दोनों युवक बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए। होश आने पर किसी तरह घर पहुंची और आपबीती परिजनों से बताई। उसकी हालत देखकर पिता पहले पुत्री को लेकर आरोपी के घर गए लेकिन आरोपी व उसका पिता नहीं मिले। इसके बाद वह पुत्री को लेकर थाने पहुंचा और एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर नाबालिग को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed