फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers will have to give details of movable and immovable property

Amethi News: शिक्षकों को चल-अचल संपत्ति का देना होगा ब्योरा

Tue, 12 Mar 2024 11:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Mar 2024 11:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers will have to give details of movable and immovable property
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को अब अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा देना होगा। कहां-कहां जमीन खरीदी और कौन-कौन गाड़ी रखे हैं। सबकुछ मानव संपदा पोर्टल पर 31 मार्च तक अपलोड करना होगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग सूचना संग्रहित कर डाटा अपलोडिंग में जुटा है।जिले में संचालित 197 कंपोजिट, 1139 प्राथमिक व 134 जूनियर हाईस्कूल में कार्यरत 3832 शिक्षक, 1522 शिक्षामित्र व 278 अनुदेशक शिक्षक अपनी संपत्ति की जानकारी अब छिपा नहीं पाएंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने शिक्षकों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया था। इसमें कहा गया है कि विभाग में तैनात शिक्षकों के पास कितनी चल-अचल संपत्ति है, उसका ब्योरा विभाग को उपलब्ध कराएंगे। उद्देश्य यह है कि अगर किसी शिक्षक का नाम घपलेबाजी प्रकरण में सामने आया तो उसकी संपत्ति आदि की आसानी से जांच की जा सकेगी। महानिदेशक का पत्र मिलने के बाद शिक्षा विभाग शिक्षकों की सूचना संग्रहित कर डाटा अपलोडिंग की कवायद में जुटा है।
विज्ञापन

सोमवार तक बेसिक शिक्षा विभाग के पास मौजूद आकंड़ों व सूचना के आधार पर एक भी शिक्षक का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि निदेशालय का पत्र आने पर सभी 13 बीईओ को सूचना संग्रहित करवा पोर्टल पर डाटा अपलोड करवाने के निर्देश दिए गए हैं। 31 मार्च तक सभी शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्यौरा अपलोड करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed