फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers took to the streets in protest against online attendance

Amethi News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक

Tue, 09 Jul 2024 04:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 09 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Teachers took to the streets in protest against online attendance
कलेक्ट्रेट में एसडीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते शिक्षक।
अमेठी सिटी। ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षा विभाग और शिक्षक आमने सामने आ गए हैं। शिक्षा विभाग जहां शिक्षकों को समझाकर उन्हें ऑनलाइन हाजिरी के लिए राजी करने की कोशिशों में जुटा है, वहीं शिक्षक इसके विरोध में मुखर हो गए हैं। सोमवार को शिक्षकों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और कलेक्ट्रेट पहुंच कर सीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अफसरों को दिया। कई शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर भी विरोध जताया। पहले दिन एक भी स्कूल में ऑनलाइन उपस्थित दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग की जनपदीय इकाई की ओर से प्रदेशीय आह्वान पर शिक्षक सोमवार को स्कूल पहुंचे। शिक्षकों ने शिक्षण कार्य किया लेकिन ऑनलाइन उपस्थित नहीं दर्ज की। शिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद शिक्षक अपराह्न तीन बजे गौरीगंज शहर में एकत्र हुए। वहां से जुलूस की शक्ल में निकल डिजिटाइजेशन व ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में नारेबाजी करते हुए प्रमुख समस्याओं का समाधान किए बिना ही विभागीय अधिकारियों की ओर से भय का वातावरण बनाने का आरोप लगाया। कहा कि डिजिटाइजेशन व ऑनलाइन उपस्थिति की व्यवस्था इसी की कड़ी है। कहा कि इससे शिक्षक समाज स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है। शिक्षकों में शासन व विभाग के प्रति व्यापक रोष है। शिक्षकों ने प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन में अन्य विभागों की तरह हाफ डे लीव देने, राज्य कर्मचारियों की तरह 30 ईएल या महाविद्यालयों के शिक्षकों की तरह पीएल देने सहित कई मांगें भी रखीं। इस मौके पर जिला संयोजक विवेक शुक्ला, प्रमोद तिवारी, अश्विनी द्विवेदी, सचिन श्रीवास्तव, अमित पांडेय, संतोष तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, अनुराग यादव, डीबी सिंह, अतुल शर्मा, विमलेंद्र पांडेय, प्रमोद पांडेय व अभिषेक तिवारी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

काली पट्टी बांध जताया विरोध
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक ने भी ऑनलाइन उपस्थिति पर विरोध जताया। शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिले में ऑनलाइन उपस्थिति का सामूहिक बहिष्कार किया जा रहा है। शिक्षक स्कूल में मौजूद रहकर शिक्षण कार्य करते हुए काली पट्टी बांध विरोध कर रहे हैं। बताया कि 11 जुलाई को जिला मुख्यालय पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। ऑनलाइन उपस्थिति का बहिष्कार 14 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शिक्षक आंदोलन, धरना-प्रदर्शन करेंगे। संगठन के रमाकांत मौर्य, श्रीराम सोनी ने शिक्षकों से ऑनलाइन उपस्थित नहीं दर्ज करने की अपील करते हुए 11 जुलाई को कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed