फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Car hits divider after tyre burst; two injured.

Amethi News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, दो घायल

Fri, 25 Sep 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 25 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Car hits divider after tyre burst; two injured.
बाजार शुकुल। बाराबंकी के सुबेहा में किरसिया बनकोट गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार को कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बिहार के पश्चिम चंपारण के मटियरवा थाना क्षेत्र के शेरवा महजिरवा निवासी बाबू राजा सिंह (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक रामू (60) को भी चोट आई।
विज्ञापन


रामू ने बताया कि दोनों दिल्ली से कार से बिहार स्थित घर जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई। कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के दौरान गेट खुलने से बाबू राजा सिंह नीचे गिर गए और घायल हो गए।
विज्ञापन


यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने घायल को सीएचसी बाजार शुकुल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बाबू राजा सिंह को तिलोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रामू का प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीडा सुरक्षा अधिकारी कृष्णदेव सिंह ने बताया कि हाइड्रा मंगवाकर कार को सुरक्षित स्थान पर हटवाया गया। करीब आधे घंटे तक एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा। इसके बाद आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed