फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers preparing teaching materials will be encouraged

शिक्षण सामग्री तैयार करने वाले शिक्षक होंगे प्रोत्साहित

Tue, 29 Sep 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Teachers preparing teaching materials will be encouraged
अमेठी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को सफल बनाने के लिए शासन ने उत्कृष्ट शिक्षण सामग्री तैयार करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई है। इसके लिए स्कूल, ब्लॉक व जिले स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता के माध्यम से शिक्षकों का चयन होगा। डीआईओएस ने चयन समिति गठित करते हुए प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रतियोगिता आयोजित कर शिक्षकों की सूची भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति को प्रभावी बनाने के लिए वेब सेमिनार के माध्यम से शिक्षकों से परिचर्चा करने के बाद बेहतर शिक्षण सामग्री तैयार करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

इसके लिए शिक्षकों की ओर से तैयार शिक्षण सामग्री के आधार पर 30 सितंबर को स्कूल में प्रतियोगिता करवाकर सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी शिक्षकों के बीच पांच अक्टूबर को प्रतियोगिता आयोजित कर ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले एक-एक शिक्षकों के बीच आठ अक्टूबर को जिला स्तर पर ऑनलाइन प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आयोजन के लिए प्रभारी डीआईओएस आशुतोष मिश्र ने प्रधानाचार्य जीआईसी फुरसतगंज व प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल अफुइया व अमेठी को निर्णायक समिति का सदस्य नामित किया है। चयन समिति गठित करने के बाद डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्धारित बिंदुओं पर शिक्षण सामग्री संचार विधि से तैयार कर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने को कहा है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग स्कूल से लेकर जिला स्तर तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को चयनित कर शिक्षण सामग्री का प्रयोग शिक्षण कार्य में कराने की संस्तुति निदेशालय को करेगा। प्रभारी डीआईओएस ने ऑनलाइन प्रतियोगिता होने तथा सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को प्रोत्साहित करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed