फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Teachers not found in five schools during BSA inspection

Amethi News: बीएसए के निरीक्षण में पांच स्कूलों में नहीं मिले शिक्षक

Sat, 21 Dec 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 21 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Teachers not found in five schools during BSA inspection
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण में पांच जगहों पर बीएसए को शिक्षक ही नहीं मिले, वहीं अन्य कई विद्यालयों में ज्यादातर शिक्षक अनुपस्थित रहे। बीएसए ने सभी जिम्मेदार शिक्षकों व बीईओ को नोटिस भेजकर 26 दिसंबर तक स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।
विज्ञापन




जिले में ठंड के मौसम के चलते कई जगह विद्यालय तय समय से देरी से खुल रहे हैं, इसी के साथ शिक्षक भी अनुपस्थित हो रहे हैं। बीएसए संजय तिवारी शुक्रवार को तिलोई क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे लंगड़ा पहुंचे तो गेट का ताला बाहर से बंद मिला, वहीं कुछ बच्चे गेट के पास खड़े होकर विद्यालय खुलने का इंतजार करते देखे गए। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय बेसरवा, प्राथमिक विद्यालय कोटवा, प्राथमिक विद्यालय पूरे बाबा में भी बीएसए के निरीक्षण के दौरान शिक्षक नहीं मिले।
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय मठिया में बच्चों ने विद्यालय खोला और दरी बिछाकर बाहर धूप मेें बैठ पढ़ाई करने लगे, जबकि शिक्षक तब तक विद्यालय नहीं पहुंचे थे। बीएसए ने बच्चों की तारीफ करते हुए इसी तरह पढ़ाई व अनुशासन के साथ रहने के लिए कहा। कंपोजिट विद्यालय पाकरगांव में शिक्षा मित्र रेखा शुक्ल के अतिरिक्त अन्य कोई शिक्षक उपस्थित नहीं थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय कमई में तीन दिन का हस्ताक्षर रजिस्टर में नहीं होने का आरोप है। प्राथमिक विद्यालय देवकली में प्रधानाचार्य की अनुपस्थित में शिक्षक शैक्षणिक कार्य से विरत पाए गए। कंपोजिट विद्यालय सांगीपुर में श्यामपट पर 11 दिसंबर की तारीख मिली, बच्चे बाहर टहलते हुए मिले। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है, जिससे स्थिति में सुधार लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed